मुख्यमंत्री ने किया योगो को सम्मानित


पार्यावरण संरक्षण के लिए मिला ग्रीन वारियर 2016 अवार्ड
=====================================


बोकारोः जंगल बचाओ आंदोलन से जुडे सामाजिक कार्यकार्ता योगो पुर्ति को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पर्यावरण संरक्षण की दिषा में सकारात्मक कार्य हेतु ग्रीन वारियर 2016 अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान  कार्यक्रम का आयोजन राॅची स्थित बीएनआर चाणक्य होटल में की गई थी।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि योगो पूर्ति का प्रयास सराहनीय है। इन्होनें जंगल को बचाने के लिए लोगों को जगाने का कार्य किया है। ज्ञात हो कि पिछले दो दषक से योगो पूर्ति पर्यावरण को बचाने व संरक्षीत करने हेतु संघर्षरत है। उनके पहल से ही सतनपुर बांधगोड़ा पहाडी पुनः हरा भरा हुआ। दास ने कहा कि इसके अलावा पूर्ति ने भु-माफियाओं के खिलाफ भी आंदोलन का नेतृत्व किया जिसे उन्होंने अंजाम तक पहॅूचाया है। यह कार्यक्रम जी टिवी द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें जी टिवी के निदेषक सुभाष चंद्रा सह राज्य सभा सांसद के अलावा वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के मुख्य वन सरंक्षक षिव प्रसाद, झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष सीएस वर्मा, एनटीपीसी के जीएम, विनोवा भावे विष्वविद्यालय के कुलपति सहित कई लोग मौजूद थे। योगो पूर्ति को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए दिए एवार्ड के लिए इंडियन एसोसिएशन आॅफ लायर्स, पीपुल्स फाॅर जस्टिस  ने संयुक्त रूप से बधाई दी है। इंडियन एसोसिएषन आॅफ लायर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि योगो पूर्ति ने भू-माफियाओं को सतनपुर/बाॅधगोडा पहाडी से खदेड कर उसे हरा भरा बनाया है। उनका पर्यावरण बचाने के लिए किया गया कार्य सराहनीय है। बधाई देने वालो में लालू कुमार, रंजन कुमार मिश्रा, आषा ममता खलको, रिंकु दास, रजत नाथ, वार्ड पार्षद कल्याणी सिंह, सहयोगिनी के निदेषक गौतम सागर, पूर्व मुखिया राजेष रवानी, रेंगो बिरुआ, विजय सिंह घटवार, रामदयाल सिंह, झरिलाल पात्रो, सुपई गोडसोरा, राजू मुंडा आदि शामिल हैं ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Complaint Process in cheque Bounce cases under proposed new Rule 2025

जमीन रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज (mutation) न होने पर रजिस्ट्री को रद्द करवाने की समय सीमा क्या है ? जानिए कानून क्या है?

हिंदू पति द्वारा खरीदे गए संपत्ति पर पत्नी का क्या है अधिकार ?